
नई दिल्ली/पंजाब, 10 जुलाई 2025: भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने श्री रोबिन जिंदल को एक महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। महासंघ की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार, रोबिन जिंदल को
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है, जिसमें वे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी होंगे।https://kainchinews.in/blood-donation-the-ultimate-service-to-life-sarvesh-pathaks-campaign-ignites-hope/
सर्वेश पाठक बोले- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव और पर्यावरण संवर्धन व जलवायु परिवर्तन भारत के वाइस चेयरमैन सर्वेश पाठक ने कहा है कि इस नियुक्ति से संगठन को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में जबरदस्त मजबूती मिलेगी। युवाओं को संगठन से और अधिक जोड़ा जाएगा।
यह घोषणा सर्वसाधारण सभा में की गई। महासंघ ने रोबिन जिंदल से श्रमिकों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करने का अनुरोध किया है। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ “सुखी कामगार, सुरक्षित कामगार” के प्रण के साथ कार्य करता है।
इस नियुक्ति पत्र को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शेट्टी जी द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है। पत्र की प्रतिलिपियाँ आवश्यक कार्यवाही हेतु पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के माननीय मुख्यमंत्री के निजी सचिवों, भाजपा प्रदेश अध्यक्षों एवं संगठन महामंत्रियों, पुलिस महानिदेशकों, श्रमिक आयोगों, तथा समस्त जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई हैं। यह नियुक्ति रोबिन जिंदल के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ की गई है।
Good