
मुंबई: इटली के टोरिनो (Turin) में आयोजित FISM (Fédération Internationale des Sociétés Magiques) World Championship of Magic 2025 में Suhani Shah ने “Best Magic Creator 2025” का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। बता दें कियह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला जादूगर हैं। यह जीत यह दर्शाती है कि भारत में महिलाओं की इच्छाशिक्त की कमी नहीं है, अगर वह ठानलें तो कुछ भी कर सकतीं हैं।
FISM को जादू की दुनिया का “ऑस्कर” माना जाता है, जिसमें स्टेज, क्लोज़-अप और ऑनलाइन जैसे विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता होती है। इस वर्ष FISM ने Digital Magic/Online Magic कैटेगरी पेश की, जिसमें सूहानी ने अपनी विशिष्ट शैली के साथ बाज़ी मार ली। उन्होंने पारंपरिक जादू, मानसिकता (mentalism), और डिजिटल मंच पर कहानी सुनाने की कला को मिलाकर एक ऐसा प्रदर्शन पेश किया जिसने जजों और दर्शकों दोनों को मंत्रमुग्ध कियाhttps://kainchinews.in/indian-govt-bans-altt-ullu-and-23-other-ott-apps-for-obscene-content/
FISM को जादू की दुनिया का “ऑस्कर” माना जाता है, जिसमें स्टेज, क्लोज़-अप और ऑनलाइन जैसे विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता होती है। इस वर्ष FISM ने Digital Magic/Online Magic कैटेगरी पेश की, जिसमें सूहानी ने अपनी विशिष्ट शैली के साथ बाज़ी मार ली। उन्होंने पारंपरिक जादू, मानसिकता (mentalism), और डिजिटल मंच पर कहानी सुनाने की कला को मिलाकर एक ऐसा प्रदर्शन पेश किया जिसने जजों और दर्शकों दोनों को मंत्रमुग्ध किया

FISM 2025 प्रतियोगिता में उन्होंने विश्वभर के 50 से अधिक देशों के जादूगरों के बीच प्रतिस्पर्धा की। विशेष रूप से Jack Rhodes, Jason Ladanye, Mohammad Imani जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों को मात देते हुए सूहानी ने यह गौरव प्राप्त किया
इस ऐतिहासिक जीत के बाद सूहानी शाह ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनके लिए नहीं बल्कि भारत के उन सभी युवा जादूगरों के लिए है जो बड़े सपने देखते हैं—यह दिखाता है कि नवाचार और प्रामाणिकता से डिजिटल युग में पारंपरिक कला भी नई ऊँचाईयों पर पहुँच सकती है
इस जीत ने न केवल सूहानी के व्यक्तिगत करियर में नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि भारतीय जादू और मानसिकता कला को वैश्विक मान्यता भी दी है। इस तरह भारत की हस्तकला और तकनीकी नवाचार का मेल अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी साबित हो रहा है।