
टीम कैंची, नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बार भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत को रूस के साथ व्यापार करने के लिए निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर भारत पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने रूस को एक ‘वॉर मशीन’ कहा और आरोप लगाया कि भारत उसे ईंधन दे रहा है।
सीएनबीसी को दिए एक इंटरव्यू में Donald Trump ने कहा, ‘भारत एक अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं रहा है। वे हमारे साथ काफी व्यापार करते हैं, लेकिन हम उनके साथ व्यापार नहीं करते। हमने 25% टैरिफ पर समझौता किया था, लेकिन मैं इसे अगले 24 घंटों में काफी बढ़ा दूंगा, क्योंकि वे रूस से तेल खरीद रहे हैं।’https://kainchinews.in/malegaon-blast-case-verdict-all-7-accused-including-sadhvi-pragya-acquitted-after-17-years/
भारत का करारा जवाब, फिर भी ट्रंप की धमकी जारी
यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही Donald Trump ने कहा था कि वो भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया था कि वह रूस से तेल खरीदकर उसे मुनाफे पर बेच रहा है। इस आरोप पर भारत ने अमेरिका और यूरोपीय यूनियन की आलोचना की थी।
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत का आयात वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण एक आवश्यकता है। इसकी आलोचना करने वाले देश खुद रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं, जबकि उनके लिए यह कोई महत्वपूर्ण बाध्यता भी नहीं है। भारत ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद पिछले साल अमेरिका ने रूस के साथ लगभग 3.5 अरब डॉलर का व्यापार किया था।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि अमेरिका आज भी रूस से अपने परमाणु उद्योग के लिए यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन आयात करता है।
भारत के समर्थन में आया रूस
ट्रंप की धमकियों के बीच रूस ने भारत का समर्थन किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी संप्रभु देश को अपने व्यापारिक साझेदार चुनने का अधिकार है और उसे ऐसी धमकियां नहीं दी जा सकतीं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी देश को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करना अवैध है और इसे धमकी के रूप में समझा जाएगा।
1 thought on “अमेरिका की चेतावनी: Donald Trump ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की दी धमकी”