
नैनीताल, उत्तराखंड। Betalghat Firing ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य 20 फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
यह घटना ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई थी, जिसमें छड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट गोली लगने से घायल हो गए थे। उनका हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। https://kainchinews.in/travel-to-nainital-and-kainchi-dham-gets-cheaper-from-haldwani/
पुलिस ने जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से चार रामनगर के हैं, जबकि दो खुरियाखत्ता, बिंदुखत्ता के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं: दीपक सिंह रावत, यश भटनागर, वीरेंद्र आर्या, रविंद्र कुमार, प्रकाश भट्ट और पंकज पपोला। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित वारदात थी। थानाध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
2 thoughts on “Betalghat Firing: छह आरोपी गिरफ्तार, 20 अन्य की तलाश जारी”