कैंची न्यूज: Ankita Bhandari Case को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिस पूछताछ और जांच में सहयोग की बात कही है। उर्मिला के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक उनसे अंकिता भंडारी मामले में पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए और उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपे।
उर्मिला ने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए क्योंकि वह पूरे देश की बेटी थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह सीबीआई जांच या किसी अन्य उच्चस्तरीय जांच के लिए भी तैयार हैं। यहां तक कि नार्को टेस्ट कराने पर भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
ऑडियो-वीडियो को लेकर पूछताछ, SIT के सामने पेशी संभव
Ankita Bhandari Case से जुड़े ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को उर्मिला सनावर से कई घंटे पूछताछ की। इस दौरान उनसे ऑडियो-वीडियो के स्रोत और इसके पीछे की पूरी कहानी को लेकर सवाल किए गए। पूछताछ में नेहरू कॉलोनी और डालनवाला थानों में दर्ज दोनों एफआईआर के विवेचना अधिकारी शामिल रहे। https://kainchinews.in/trump-tariff-on-russian-oil-us-may-impose-500-tariff-on-countries-buying-russian-oil/
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उर्मिला को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अब संभावना है कि गुरुवार को वह हरिद्वार में एसआईटी प्रभारी, एसपी सिटी हरिद्वार के सामने पेश होंगी।
सुरेश राठौर से बातचीत की ऑडियो क्लिप सौंपी
उर्मिला सनावर ने पुलिस को सुरेश राठौर और उनके बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप सौंपी है। इस क्लिप को वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा, उर्मिला द्वारा अपनी सुरक्षा को लेकर दिए गए प्रार्थनापत्र पर एलआईयू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
गौरतलब है कि एक के बाद एक चार एफआईआर दर्ज होने के बाद उर्मिला कुछ समय के लिए शांत हो गई थीं और उनका फोन भी बंद था। मंगलवार को अचानक उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आकर अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य एसआईटी को सौंपने की बात कही थी।
देहरादून पहुंचने के बाद पूछताछ
उर्मिला सनावर मंगलवार रात करीब नौ बजे स्वामी दर्शन भारती के साथ देहरादून पहुंची थीं। यहां कई जगहों पर मीडिया ने उनसे संपर्क किया। सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह होते ही पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुला लिया। पूछताछ के दौरान उर्मिला के पास मौजूद ऑडियो-वीडियो की कॉपी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
नया साक्ष्य नहीं, केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग बरामद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री उर्मिला सनावर के पास से ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे Ankita Bhandari Case में कोई नया तथ्य सामने आता हो। उनके पास केवल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी, जिसे पुलिस ने उनके मुख्य फोन से रिकवर कर लिया है। यह वही रिकॉर्डिंग है, जिसमें उर्मिला और सुरेश राठौर एक राजनेता का नाम लेते हुए बातचीत करते सुनाई देते हैं।
हालांकि, इस बातचीत को पुष्ट करने के लिए उर्मिला के पास कोई अतिरिक्त साक्ष्य नहीं मिला है। अब सभी की नजरें गुरुवार को होने वाली एसआईटी की पूछताछ पर टिकी हैं, जिससे मामले में आगे की स्थिति साफ हो सकेगी।
1 thought on “Ankita Bhandari Case: आज हरिद्वार SIT के सामने पेश होंगी अभिनेत्री उर्मिला सनावर”