
कैंची न्यूज, हल्द्वानी: उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज Haldwani में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पंचायत चुनाव के दौरान नैनीताल में हुए अपहरण और फायरिंग के मामलों को उठाते हुए, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बुद्ध पार्क में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया।
“महिला अपराध में उत्तराखंड नंबर एक पर”
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। दिनदहाड़े अपहरण, हत्याएं और लूट की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “केंद्र सरकार की रिपोर्ट में महिला अपराध के मामले में उत्तराखंड नंबर एक पर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
सरकार के दबाव में काम कर रही पुलिस
करन माहरा ने नैनीताल पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, “पूरे देश ने देखा कि किस तरह भाजपा के लोगों ने पंचायत चुनाव में अपराध किए, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।” उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार सरकार और भाजपा के दबाव में काम कर रही है। माहरा ने चेतावनी दी कि आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता सरकार को इसका जवाब देगी।
विधायक सुमित हृदयेश ने नैनीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया, वह माफी के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस के दोषी उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें:- https://kainchinews.in/nepal-riots-pm-modi-expresses-anguish-over-nepal-violence-appeals-for-peace-and-stability/
3 thoughts on “Haldwani में कांग्रेस का हल्ला बोल: कानून व्यवस्था के खिलाफ गरजा विपक्ष, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप”