
अगर आप अगले साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एग्जीबिशन शो भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (BMGE) का अगला एडिशन अब 2027 में आयोजित किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है।
तीसरा संस्करण 4 से 9 फरवरी 2027 तक दिल्ली-एनसीआर में होगा। यानी, आपको इस खास इवेंट के लिए करीब डेढ़ साल और इंतजार करना पड़ेगा।https://kainchinews.in/grab-iphone-16-for-12000-less-forget-amazon-flipkart-check-this-out/

2027 का मोबिलिटी एक्सपो क्यों होगा खास?
2027 का भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस बार मल्टीमॉडल मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें न केवल ऑटोमोबाइल बल्कि रेल, सड़क, हवाई और जल मार्ग से जुड़े परिवहन समाधान भी प्रदर्शित किए जाएंगे। शहरों और गांवों में इस्तेमाल होने वाले परिवहन के साधन, साथ ही ट्रैक्टर और खेती में इस्तेमाल होने वाले मोबिलिटी सॉल्यूशंस भी इस एक्सपो का हिस्सा होंगे।
यह इवेंट इंडस्ट्री के लीडर्स, सरकारी अधिकारियों और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स को एक साथ लाएगा। इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (EEPC) इसे SIAM, ACMA, ATMA, NASSCOM और CII के साथ मिलकर आयोजित कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तरक्की लाना है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहाँ इस सेक्टर की तरक्की और नए इनोवेशन को दुनिया के सामने लाया जाता है। 2027 का एक्सपो निश्चित रूप से कुछ नए और रोमांचक सेक्शंस के साथ आएगा, जो भविष्य की मोबिलिटी को प्रदर्शित करेंगे।
1 thought on “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 तक स्थगित: अगला एडिशन सीधे 2027 में!”